A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कार्यशाला आयोजित 

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कार्यशाला आयोजित 

IMG 20250910 WA0272

दुमका:भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला इकाई की ओर से आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बुधवार को दुमका के अग्रसेन भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने की।कार्यशाला में पूर्व सांसद सह भाजपा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद,पूर्व सांसद सुनील सोरेन,जिला प्रभारी संजीव जजवाड़े एवं प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा,पूर्व जिलाध्यक्ष निवास मंडल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश मुर्मू समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यशाला के उपरांत प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री रविंद्र राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार समाज के अंतिम पायदान तक सेवा पहुँचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। इसी कड़ी में GST 2.0 आम जनता और व्यापारियों के लिए पारदर्शी व सरल व्यवस्था लेकर आया है, जिससे आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।उन्होंने झामुमो सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा –

“हेमंत सरकार आदिवासी हितों की रक्षा करने में पूरी तरह असफल रही है। भ्रष्टाचार और परिवारवाद में डूबी यह सरकार संथाल परगना की धरती पर आदिवासियों के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर पूरी तरह मौन है। आदिवासी नेता सूर्या नारायण हांसदा का फर्जी इनकाउंटर इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। झामुमो सरकार ने इस दर्दनाक घटना पर भी चुप्पी साध ली, जो उनके दोहरे चरित्र को उजागर करता है।उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासी समाज की अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रही है और आगे भी मजबूती से उनकी आवाज उठाती रहेगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!