
*नागर ब्राह्मण समाज की बेटी हर्षिता दवे बनीं डिप्टी कलेक्टर*
🎇 वन्दे भारत लाइव टी वी न्यूज़ चैनल इंदौर
इंदौर। एमपीपीएससी वर्ष 2024 की परीक्षा में हर्षिता दवे ने फीमेल अनारक्षित श्रेणी में टॉप किया है। हर्षिता को डिप्टी कलेक्टर पद की प्राप्ति की बधाई। हर्षिता ने अपनी इस सफलता के लिए अपने प्रारंभिक विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर और माधव विद्यापीठ तथा परीक्षा पूर्व तैयारी के लिए आज़ाद पी 3 क्लासेस के संचालक श्री लखन पटेल जी, महेंद्र पाटीदार जी के प्रति एवं साक्षात्कार की तैयारी हेतु प्रदीप मिश्रा जी का आभार व्यक्त किया है।
हर्षिता के भाई हार्दिक दवे जो ज़ी न्यूज़ नेशनल में एंकर हैं ने कहा -“मुझे अपनी छोटी बहन पर गर्व है। वह प्रारंभ से इंटरनेशनल डिबेटर रही। यह उसके श्रम का साफल्य है।”
3 वर्ष से पोती के साथ रातों को जाग रही दादी श्रीमती सुशीला दवे ने भावुक होकर कहा- “जीवन में सब बच्चों ने खुशी दी है पर सबसे बड़ी प्रसन्नता हर्षिता ने दी है।”
देहली इंटरनेशनल में अध्यापिका और हर्षिता की माताजी श्रीमती सुनिता दवे कहती हैं-“अब बिटिया हर्षिता ने भी मुझे यह प्रसन्नता देकर यह पुनः सिद्ध कर दिया है कि बेटियां बेटों से कम नहीं होती।”







