A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

दुर्गा पूजा पर झारखंड पुलिस अलर्ट, 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सभी छुट्टियाँ रद्द

*रांची :* दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अहम निर्देश जारी किए हैं।

आगामी पर्व के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि राज्यभर के सभी जिलों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जा सके।

दुर्गा पूजा में भीड़-भाड़ और संवेदनशील स्थलों पर विशेष सुरक्षा इंतज़ाम किए जाएंगे। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान शांति-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!