

+++वंदेभारतलाइवटीव न्युज, 16सितंबर 2025 ++++
नागपुर-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार भारतीय रेलवे ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि स्वरूप मध्य रेलवे पुणे मंडल के अहमदनगर रेलवे-स्टेशन का नाम बदलते हुए अहिल्यानगर कर दिया है।अहमदनगर के नाम से जाना जाने वाला यह रेलवे-स्टेशन अब आधिकारिक रूप से अहिल्यानगर के नाम से जाना जायेगा। महाराष्ट्र सरकार की अधिसूचना और भारत के महा सर्वेक्षक के पत्र के अनुसार अब स्टेशन का नया नाम इस प्रकार से पढ़ा जायेगा। देवनागरी लिपि मराठी मे- अहिल्यानगर, देवनागरी लिपि हिंदी में – अहिल्यानगर, रोमन लिपि अंग्रेजी मे- अहिल्यानगर, । जानकारी के अनुसार इस स्टेशन को कोड में कोई बदलाव नही किया जायेगा।अहिल्यानगर का स्टेशन कोड ANG ही रहेगा। यात्रीगण कृपया इस परिवर्तन पर ध्यान दें।






