A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

     *वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ फिरोजाबाद*

*जिला रिपोर्टर नितिन उपाध्याय फिरोजाबाद*

*वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ फिरोजाबाद*

*डीएम ने यमुना किनारे किया निरीक्षण, जलस्तर बढ़ने पर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश*

फिरोजाबाद। यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे तटीय गांवों में खतरे की स्थिति बनती जा रही है। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी रमेश रंजन रविवार को अधिकारियों के साथ मड़वा गांव पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हालात का जायजा लिया और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूदनिरीक्षण के दौरान राजस्व, पुलिस, सिंचाई, बाढ़ खंड और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने मौके पर अधिकारियों से कहा कि किसी भी परिस्थिति में लापरवाही न बरती जाए। यदि जलस्तर और बढ़ता है तो प्रभावित गांवों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की तैयारी पहले से पूरी होनी चाहिए।गांव में अलर्ट जारीडीएम रमेश रंजन ने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया कि गांवों में लगातार निगरानी रखी जाए। ग्राम प्रधानों और चौकी प्रभारियों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। साथ ही, नाव, रस्सी, लाइफ जैकेट और गोताखोरों की टीम हर समय तैयार रहे।

*जिला रिपोर्टर नितिन उपाध्याय फिरोजाबाद*

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!