A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

डीएपी उर्वरक के अवैध भण्डारण करने पर एफआईआर दर्ज

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी ,8225072664-कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशन में ग्राम भानगढ़ में डीएपी उर्वरक के अवैध भंडारण करने पर एसडीएम बीना विजय डहेरिया एवं उर्वरक निरीक्षक दीपेश मोघे के द्वारा कार्यवाही की गई। मौके का निरीक्षण करने पर विद्यासागर हार्डवेयर, भानगढ़ के सामने स्थित दुकान में अवैध उर्वरक डीएपी लगभग 100 बोरी रखा पाया गया तथा ग्राम भानगढ़ में ही खिमलासा रोड पर शासकीय जमीन पर बने अवैध मकान में अनुमानित 150 बोरी डीएपी उर्वरक रखा पाया गया। मौके पर एसडीएम बीना एवं उनकी टीम के समक्ष, कृषि विभाग के अधिकारी द्वारा उर्वरक के सैंपल लिए गए। अवैध मकान के कब्जाधारी ओमप्रकाश कुर्मी के कथन लिए गए। ओमप्रकाश द्वारा बताया गया कि मकान, अनिल कुमार जैन उर्फ पप्पू सेठ को किराए पर दिया है तथा बताया गया कि पप्पू सेठ द्वारा मकान किराये पर लेकर अवैध रूप से विक्रय करने के लिए डीएपी का भण्डारण किया गया है। उर्वरक का भंडारण केनरा बैंक के सामने, शटर में भी अवैध रूप से किया गया है जो सुरेन्द्र जैन पिता सनत कुमार जैन द्वारा उनके स्वामित्व का बताया है। बिना लाइसेंस एवं बिना किसी वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से उर्वरक भण्डारण उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के उपबंधों का स्पष्ट उल्लंघन करना पाया गया। डीएपी उर्वरक के अवैध भण्डारण करने पर भंडारण स्थल को सील कर संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई की गई।1000145602

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!