
मध्य प्रदेश के दतिया जिले के सेवाड़ा क्षेत्र में द्वारकाधीश मंदिर के पास ग्वालियर रोड पर एक बड़ा हादसा हुआ. हादसे में फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर टक्कर इतनी भयानक थी की बाइक सवार की मौके पर ही हुई मौत. ग्राम पंचायत बघावली निवासी लायक सिंह पुत्र राम प्रकाश सिंह कुशवाहा जो कि वर्तमान में सरपंच भी है उम्र 42 वर्ष है. हादसे की सूचना मिलते ही मांगरोल थाना की डायल 112 पुलिस पहुंची. मृतक को तत्काल सिविल हॉस्पिटल सेवड़ा पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत्यु घोषित कर दिया.













