A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

स्टेशन से गया पुल अंडरपास के दूसरे छोर तक बनाया जाएगा नया नाला

प्रवेश व निकास द्वार बनेगा और बेहतर

धनबाद. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज शाम वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार के साथ गया पुल अंडरपास का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रमिक चौक से गया पुल अंडरपास तक, अंडर पास से नया बाजार की ओर जाने वाले मार्ग तथा श्रमिक चौक से स्टेशन रोड मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा को देखते हुए प्रथम चरण में अंडरपास में पेवर ब्लॉक बिछाए गए हैं। इसके कारण वाहनों का आवागमन सरल हुआ है। लोगों को जाम से मुक्ति मिली है। अभी और कार्य बाकी है, परंतु लगातार हो रही बारिश से इसमें बाधा आ रही है। बारिश के रुकते ही अंडरपास के प्रवेश एवं निकास को और बेहतर बनाया जाएगा। पुलिस ने ऑटो रिक्शा पार्क करने के लिए अलग लेन निर्धारित किया है। जिसके कारण यातायात सरल हुआ है।उन्होंने कहा कि अंडरपास में आसपास के नाले से पानी का रिसाव हो रहा है। इसके लिए स्टेशन से गया पुल अंडरपास के दूसरे छोर तक नया नाला बनाकर पानी का रिसाव बंद किया जाएगा। पानी का रिसाव बंद होने पर डामर का रोड बनाया जाएगा।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार क्ष, सहायक नगर आयुक्त श्री प्रसून कौशिक, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता श्री मिथिलेश प्रसाद, डीसीपी ट्रैफिक श्री अरविंद कुमार सिंह के अलावा पूर्व मध्य रेलवे के पदाधिकारी मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!