
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664- विश्व बंधुत्व दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा सागर एवं फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया FPAI के संयुक्त तत्वावधान में, सिरोजा स्थित शासकीय संभागीय परिक्षापूर्व तैयारी प्रशिक्षण केंद्र एवं मेन पानी शासकीय स्कूल तिली शासकीय स्कूल तीन जगह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री नील रत्न पात्रा प्रांत कार्य पद्धति प्रमुख ने विवेकानंद जी के विचारों और उनके संस्मरणों को उद्धृत करते हुए युवा पीढ़ी को उनका अनुसरण करने पर बल दिया। उन्होंने बताया स्वामीजी ने उस समय भारत के विरुद्ध तैयार किया गया सारी नैरेटिवस को कैसे ध्वस्त किया। उन्होंने अपना उद्वोधन अमेरिका के बहनों और भाइयों से प्रारंभ के साथ कहा आपके इस हार्दिक और आत्मीय स्वागत से मेरा हृदय अपार हर्ष से भर गया है। में आपको विश्व के सबसे प्राचीन भिक्षु संघ की और से धन्यवाद देता हूं, में आपको सभी धर्मों की जननी की और से धन्यवाद देता हूं, और में आपको सभी वर्गों और सम्प्रदायों के करोड़ों करोड़ों हिंदुओं की और से धन्यवाद देता हूं। इन्ही बातों से उन्होंने सभी का दिलों को जीत लिया और अगले दिन अमेरिका के सभी अखवारों के हेड लाइन में छप गए। नगर संचालक धर्मेंद्र शर्मा जी ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास के चर्चा करते हुए उनके सवालों का जवाब देकर उनको संतुष्ट किया। उन्होंने कहा जो भी लक्ष्य बनाएं उसके लिए अपना सौ प्रतिशत दें रिजल्ट अवश्य मिलेंगे। हम सभी कार्य में राष्ट्र को सर्वपरी रखें। संस्था प्राचार्य श्रीमती बबिता सोनी ने सभी का आभार मानते हुए कहा हमे जीवन में संस्कृति और संस्कार को साथ लेकर आगे बड़ना है। हमारे गौरवशाली इतिहास को जानना है, उसके लिए महापुरुषों का जीवनी पढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षक एवम कर्मचारी विकास नेमा, मनीष यादव, हल्के सिंह, सौकल खान, गणेश सेन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संतोष चौबे ने किया।आज़ मेनपानी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में, विश्व बंधुत्व दिवस के शुभ अवसर पर, विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा सागर मध्यप्रदेश सागर एवं विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा सागर के समन्वयक डॉ जी एल दुबे जी विद्यार्थियों को विवेकानंद जी और उनके गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी के संस्मरण सुनाए और विवेकानंद जी सर्व धर्म सम्मेलन शिकागो की महत्ता पर प्रकाश डाला उन्होंने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को विवेकानंद जी के बताए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया।इसी क्रम श्रीमती अंजू श्रीवास्तव दीदी (स्कूल की प्राचार्या) ने भी विद्यार्थियो को उद्बोधन में विवेकानंद जी द्वारा देश और स्वस्थ समाज में कैसे समरसता की रचना की जावे, विचार विमर्श किया। विद्यालय के शिक्षक चौबे अपने संचालन में विवेकानंद जी विचारों से ओतप्रोत सांस्कृतिक समरसता की चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को विवेकानंद साहित्य को पढ़ने का आव्हान किया। विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा सागर के डाक्टर प्रदीप कुमार शुक्ल ने भी देश प्रेम गीत गायन करवाकर बच्चों को यथायोग्य प्रेरणा दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में विश्व धर्म सम्मेलन की स्मृतियों को यथायोग्य विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया।मेनपानी विद्यालय के सभी शिक्षकों ने इस कार्यक्रम भरपूर सहयोग देकर सफल बनाया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपने अपने महापुरुषों के सूत्र वाक्य पढ़कर सुनाए।समापन पर शांति पाठ किया गया।





