A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

डोंगरगढ़ मेले के लिए नागपुर रेल मंडल की व्यापक तैयारी

20250918 090156
++++ शुक्रवार 19सितंबर 2025 ++++++++++++
नागपुर-: शारदीय नवरात्र का पर्व शुरू होने जा रहा है। देश के सभी मंदिरों में तैयारियां जारी है।छत्तीसगढ के डोंगरगढ़ में बम्लेश्वरी देवी मंदिर में भी नवरात्र में मेला लगता है जहां दूर दूर से भक्तगण दर्शन के लिए पहुंचते है। ऐसे में डोंगरगढ़ मेले के लिए दपूम रेलवे के नागपुर मंडल ने भी व्यापक तैयारियां शुरू की है। नागपुर रेल मंडल के तहत स्टेशनों पर अतिरिक्त रेल टिकट काउंटर, अतिरिक्त टिकट जांच कर्मी, अतिरिक्त आरपीएफ स्टॉफ को इस कार्य में लगाया गया है। नागपुर रेल मंडल यात्री सुविधा के सभी पहलुओं को मजबूत कर रहा है। नवरात्र के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त पूछताछ केंद्र भी स्थापित किए जा रहे हैं। नवरात्र के पावन अवसर पर डोंगरगढ़ रेलवे-स्टेशन पर बिलासपुर-भगत की कोठी , बिलासपुर-बीकानेर, बिलासपुर- चेन्नई, बिलासपुर-पुणे , रायपुर-सिकंदराबाद, एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त दुर्ग-गोंदिया, ट्रेन का विस्तार रायपुर तक एवं रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू ट्रेन का गोंदिया स्टेशन तक विस्तार दिया गया है। जानकारी अनुसार डोंगरगढ़ दुर्ग डोंगरगढ़ के मध्य अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन भी इस अवसर पर चलाया जायेगा।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!