A2Z सभी खबर सभी जिले की

महुली में महानवमी पर सिद्धिदात्री माता पूजन के बाद हुआ भव्य भंडारा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

महुली सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर महुली कस्बा भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना के साथ-साथ कन्या पूजन और कन्या भोज के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ माता के पंडालों और मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए उमड़ पड़ी। जगह-जगह भजन-कीर्तन और देवी-जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

महुली स्टेशन रोड स्थित पितरम गौड़ के घर के पास मां दुर्गा के सुसज्जित पंडाल में नवमी का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। भक्तों ने विधिवत पूजा कर कन्याओं का पूजन और भोजन कराया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की शुरुआत हुई,दुर्गा पूजा के अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह,नितेश कुमार,गुलशन गोस्वामी,अंजनी गोस्वामी,सोनू कुमार ने आए हुए भक्तों को पंडाल में बैठाकर उन्हें प्रसाद ग्रहण कराय ।

वहीं स्टेशन रोड स्थित सिदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बरगद के विशाल पेड़ के नीचे भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। यजमान राजू शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी संग नौ कन्याओं का पूजन एवं भोजन कराया और फिर श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे की शुरुआत की। भक्तों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया और इसे दिव्य अनुभव बताया।

इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अरविंद जायसवाल, सेकरार अहमद, अवधेश शर्मा, राजेश शर्मा, जसवंत शर्मा, प्रदीप जायसवाल, संजय जायसवाल , सत्येंद्र जायसवाल,भगवान कन्नौजिया,शिवदास शर्मा ,जोगेंद्र सिंह एवं दीपक कुमार कन्नौजिया ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। समिति के पदाधिकारियों ने व्यवस्था को संभालते हुए भंडारे को सफल बनाया।

पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी भक्तिमय वातावरण में शामिल हुए। लोगों ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। नवमी का यह भव्य आयोजन न केवल धार्मिक उत्साह का प्रतीक रहा बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक श्रद्धा का अद्भुत उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

Back to top button
error: Content is protected !!