

+++++ नागपुर शनिवार 04 अक्टूबर 2025 +++++++
यदि आप ऑनलाइन ट्रेन टिकिट बुक करने जा रहे हैं तो अब आपको आईआरसीटीसी बेवसाइट पासवर्ड याद रखने की आवश्यकता नहीं होगी। अब केवल अपने मोबाईल पर अपनी आवाज के माध्यम से ट्रेन टिकिट बुक और कैंसिल भी कर सकते हैं। आईआरसीटीसी का एआई पावरड चैट बोट ASKDISHA 2•0, में आपको किसी भी भाषा हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, तमील, तेलगू, मराठी या अन्य भाषाओं में केवल मोबाईल पर बोलकर ही अपना रेलवे ट्रेन टिकिट बुक करने और कैंसिल करने की सुविधा प्रदान करता है। मोबाईल पर बोलकर ट्रेन टिकिट बुक करने के लिए आपको आईआरसीटीसी बेवसाइट मे अपना रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर डालना होगा और इसके बाद एक ओटीपी प्राप्त कर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए- आईआरसीटीसी बेवसाइट या एप्प को मोबाईल पर खोले और आस्क दिशा, पर क्लिक करें। चैट मे टाइप करे टिकिट बुक बोलकर कमांड दें। यात्रा शुरू करने का स्टेशन पहुंचने का स्टेशन, यात्रा शुरू करने की तारीख, ट्रेन कोच जैसे कि एसी, स्लीपर आदि बताएं। अब आपको उपलब्ध ट्रेन का समय और सीट की उपलब्धता जानकारी दिखायेगा। अपनी पसंद के अनुसार ट्रेन कोच और सीट का चयन कर यात्री का विवरण बताएं। अब आपके रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त कर टिकिट कन्फर्म करें। टिकिट कैंसिल करने के लिए- आस्क दिशा पर कैंसिल टिकिट लिखकर या बोलकर कमांड दें। फिर इसके बाद मोबाईल नंबर डालकर लॉगिन करें। अब दिखाई गई बुक्ड टिकिट मे से अपनी कैंसिल करनी वाली टिकिट का चयन करें। इसके कन्फर्म होते ही टिकिट कैंसिलेशन का एसएमएस आपके मोबाईल नंबर प्राप्त होगा। कैंसिल की गई टिकिट का रिफंड चेक करने के लिए- आस्क दिशा में टाइप करे या बोलकर कमांड दें । कैंसिल टिकिट, फेल्ड ट्रांजेक्शन, या टीडीआर का रिफंड चुनें । अब आप टिकिट का पीएनआर नंबर डाले या बोलें। आस्क दिशा शीघ्र ही कैंसिल टिकिट का रिफंड की जानकारी दिखायेगा। हमेशा याद रखें की ऑनलाइन किसी भी कार्य से जुड़े हुए ओटीपी को कभी भी किसी अन्य के साथ शेयर नहीं करन् चाहिए, इससे आप धोखाधड़ी के जाल में भी फंस सकते है।















