
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज गाजीपुर

गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र के अरखपुर गांव में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय मोनू कनौजिया की मौत हो गई। मोनू, पुत्र सुनील कनौजिया, सुबह अपने घर के पास सड़क किनारे बैठा था, तभी गेहूड़ी के एक निजी पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर उसे कुचल गई। हादसा इतना भयावह था कि मोनू की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बिरनो थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि बस को जप्त कर लिया गया है, जबकि फरार चालक की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मृतक मोनू शांति निकेतन इंटर कॉलेज बरही में इंटर का छात्र था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने स्कूल बसों की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
— वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज, गाजीपुर











