A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

खाद्य विभाग ने लिए नमूने

मिलावटी खाद्य पदार्थों को करवाया नष्ट

IMG 20251010 WA0041 IMG 20251010 WA0033 1डीडवाना-कुचामन जिले में  आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक श्रीमती डॉ टी.शुभमंगला एवं जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत के निर्देशन में आगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुए शुक्रवार डीडवाना के मेन चौराहा पर स्थित चौधरी मावा भंडार, सिखवाल मावा भंडार तथा कृष्णा मावा भंडार आदि का निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेंद्र चौधरी ने बताया कि उक्त दुकानों से मावा, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, सोनपापड़ी एवं नमकीन का सैंपल लिया गया।साथ ही डीडवाना के सिखवाल मावा भंडार से पर स्थित 6 पैकेट (प्रत्येक पैकेट 4KG 500GM) यानी 27kg मावा से निर्मित मिल्क केक जो कि प्रथम दृष्टया मिलावटी लग रहा था। उसे मौके पर ही नष्ट किया गया है तथा उक्त सैंपलों को प्रयोगशाला अजमेर में भिजवाया गया एवं जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 एक्ट के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं अधिकारियों द्वारा खाद्य पदार्थों के रख रखाव के बारे में जानकारी दी गई।कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल एवं सहायक कर्मचारी राजू राम मौजूद रहे।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!