A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

नागपुर में विश्व स्तरीय प्रदर्शन,कन्वेंशन, सांस्कृतिक, शैक्षणिक केंद्र विकसित किया जायेगा

एमएडीसी और फिरा बार्सिलोना इंटरनेशनल के मध्य हुआ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

20251010 093917 1वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत पेपर
+++++ नागपुर, 11 अक्टूबर शनिवार 2025 ++++++
महाराष्ट्र के आदरणीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी की उपस्थिति में महाराष्ट्र विमानतल विकास कंपनी लिमिटेड एमएडीसी, और फिरा बार्सिलोना इंटरनेशनल के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस महत्वपूर्ण समझौते ज्ञापन के तहत नागपुर मे एक विश्वस्तरीय प्रदर्शन कन्वेंशन शैक्षणिक सांस्कृतिक केंद्र विकसित किया जायेगा। जानकारी अनुसार यह केंद्र अत्याधुनिक तकनीकी और आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी ने कहा कन्वेंशन सेंटर के लिए ऐसा स्थान चुना जाए जो कि सभी परिवहन साधनों से आसानी के साथ जुड़ा हुआ हो। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए कि भवन की आंतरिक रचना नागपुर की ऐतिहासिक सांस्कृतिक पहचान को भी प्रतिबिंबित कर सके। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह केंद्र न केवल प्रदर्शन आयोजनों के लिए होगा बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी प्रमुख रूप से पहचान बनेगा।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!