
जयपुर। एम्प्रेस क्लब द्वारा नारायणा हॉस्पिटल के सहयोग से करवाचौथ कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। इस अवसर पर 100 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में रमास से मोहित टेलर, VLCC से नेहा, Mia by Tanishq मिरोड़ रोड से तृषि, तथा क्लब की अध्यक्ष नीता अग्रवाल उपस्थित रहीं। उन्होंने बताया कि महिलाएँ सजी-धजी थालियाँ सजाकर और विभिन्न राज्यों की दुल्हन के पारंपरिक परिधानों में कार्यक्रम में पहुँचीं।
कार्यक्रम में विजेता के रूप में कृष्णा लीला से मंजू जी और शिवानी को चुना गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्रैंड सफारी से पवन गोयल जी और सेलिब्रिटी गेस्ट क्राइम पेट्रोल फेम पायल चौहान कार्यक्रम की शोभा बनी
नारायणा हॉस्पिटल की ओर से बलविंदर जी भी उपस्थित रहे, वहीं डॉ. पूजा ने कैंसर अवेयरनेस पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
अस्पताल की ओर से सभी महिलाओं के लिए फ्री हेल्थ चेकअप की सुविधा दी गई, जबकि लीसा सैलून की ज्योति ने सभी प्रतिभागियों को दीवाली गिफ्ट्स भेंट किए।
कार्यक्रम में साधना, अंजली, रिया, अदिति, शिल्पा, अमृता, काजल और शीटल भी उपस्थित रहीं।
क्लब की संस्थापक खुशबू शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाकर पारंपरिक त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाना है।












