आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री की प्रेरणा से त्वरित विकास योजना के अंतर्गत मध्य एवं कैंट विधानसभा क्षेत्र में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व नीरज सिंह सम्मिलित हुए ।

नीरज सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह कार्यक्रम लखनऊ के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से शहर को आधुनिक, सुविधायुक्त और जनहितकारी बनाने का संकल्प निरंतर साकार हो रहा है।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी सम्बोधित किया इसके अलावा इस कार्यक्रम में लखनऊ नगर निगम की महापौर श्रीमती सुषमा खार्कवाल जी, महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी जी, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा , सदस्य अनुसूचित आयोग रमेश तूफानी , पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल , रजनीश गुप्ता , कार्यकारिणी उपाध्यक्ष नगर निगम चरणजीत गांधी , नगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला , मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा सहित सभी मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।