
रैगर समाज की 100 से अधिक प्रतिभाओ का हुआ सम्मान।
रविवार 12 ओकटुम्बर रविवार को अखिल भारतीय रैगर महासभा एवं युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में रैगर जटिया समाज सेवा संस्था परिसर गंगा विहार, पुलिस लाइन के पास पाली में सम्पन्न हुआ।
महासचिव किशन खोरवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर से अखिल भारतीय रैगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आई. ए. एस. श्री बी. एल. साहब उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि महासभा प्रदेशाध्यक्ष श्री कजोड़मल मुंडोतिया, प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ श्री भानु प्रताप खोरवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकेश जी गडेगावलिया, अधीक्षण अभियंता श्री खेमचंद सिंगाड़िया, सेवानिवृत्त उप निदेशक श्री प्रकाश चंद्र सिंगाड़िया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भट्ट एवं मंच संचालन युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष देवेंद्र मौर्य, मदन जी चंगेरिवाल, डॉ हापु राम जी मोसलपुरिया ने की।
कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभाओ सम्मान किया गया जिन्होंने कक्षा 12 वीं 10 वीं , स्नातक एवम स्नातकोत्तर में 75 प्रतिशत से अधिक अंक वाले, सरकारी सेवा में नवचयनित , राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चयनित खिलाड़ी, क्षेत्र विशेष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों का बहुमान प्रशस्ति पत्र ,बैग, स्टेशनरी किट, पेन सेट देकर किया गया।
समारोह में आर्थिक रूप से कमजोर 10 प्रतिभागियों को नगद राशि क्रमशः 7000₹ एवं 5000₹ हजार देकर सहयोग किया गया।एवं कक्षा 12वीं 10 वीं में प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाओ को नकद परितोषित क्रमशः 3100₹, 2100₹, 1100₹ दिया गया एवँ एवं समारोह हेतू सहयोग करने वाले भामाशाहों का बहुमान किया गया
कार्यक्रम में महासचिव युवा प्रकोष्ठ मनीष तिलक, कोषाध्यक्ष प्रकाश भट्ट, उपाध्यक्ष शेषा राम कुर्डिया, मंगलाराम बारोलिया ,मोहन लाल कुर्डिया,कोषाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रवि बालोटिया, शहर अध्यक्ष अमित बालोटिया, पाली ब्लॉक अध्यक्ष राकेश बोहरा, सचिव भूपेंद्र भट्ट, कैलाश भंसाली, सुरेश तंवर, मुकेश जगरीवाल, ओमप्रकाश चौहान, आश्विन सिंगाड़िया,आशीष तिलक,खेमराज चौहान, रामनिवास सुखाड़िया, सुरेन्द्र सुखाड़िया, श्रवण सुखाड़िया एवं जिले भर से गणमान्यो, महिलाओं, युवाओ , छात्र छात्राओं ने भाग लिया।











