A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यङीङवाणा-कुचामनदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत लिए खाद्य पदार्थों के नमूने

जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत के निर्देश पर जिले में मिलावटखोरो के खिलाफ लगातार कार्यवाही

111 3डीडवाना-कुचामन, 13अक्टूबर। आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री मिले इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त और जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत के निर्देश पर जिले में मिलावटखोरो के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेंद्र चौधरी द्वारा गठित टीम ने सोमवार को नावां में मेसर्स प्रजापत केटर्स से दही,मावा एवं प्रजापत कचौरी हाउस से दही आदि के नमूने लिये। नावां में खाद्य सुरक्षा टीम पहुंचते ही पूरे बाज़ार में हड़कम मच गया खाद्य कारोबारकर्ता अपनी दुकानों को बंद करके चले गए हैं। इस दौरान जिस खाद्य कारोबारकर्ता की दुकान खुली हुई थी उनको साफ सफाई, फूड लाइसेंस/ रजिस्ट्रेशन प्रदर्शित करने एवं अवधिपार खाद्य सामग्री नहीं रखने की हिदायत दी गई है।

बाबूलाल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया मावा, घी से मिलावट रोकने के लिए सभी को जागरूक होना चाहिए जैसे इंग्रीडिएंट में मिल्क फैट,बार कोड, निर्माण दिनांक, अवधि दिनांक आदि को देकर ही खरीदे साथ ही बिल वाले डिस्टीब्यूटर/रिटेलर से ही खरीदे।

राज्य सरकार की मंशा अनुरूप शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों के लगातार नमूने भी लिए जा रहे हैं। टीम में बाबूलाल खाद्य सुरक्षा अधिकारी व राजू राम सहायक कर्मचारी भी शामिल हुए हैं।

Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!