
कठूमर उपखंड के गांव जहाडू में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन का उद्घाटन
कठूमर विधानसभा के विधायक रमेश खींची द्वारा गांव जहाडू में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन का उद्घाटन किया गया जिससे ग्राम वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिकारी सहायक अभियंता ,कनिष्ठ अभियंता एवं तकनीकी कर्मचारी की उपस्थिति रही एवं प्रलाद सरपंच प्रशासक, पूर्व सरपंच रतिराम , भाजपा नेता गोपेश भारद्वाज के अलावा क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों नर नारी उपस्थित रहे विधायक रमेश खींची ने क्षेत्र वासियों को विकास कार्य करने एवं अच्छी गुणवत्ता के आधार पर विद्युत सप्लाई मिलने का आश्वासन दिया साथ ही इंटरलॉकिंग सड़क का भी उद्घाटन किया इस सुअवसर पर सभी ग्रामवासियों ने विधायक रमेश खींची का सम्मान का प्रतीक साफा पहना कर खुशी जाहिर की और भविष्य में जन साधारण को अपनी निजी एवं सार्वजनिक समस्याओं को लेकर निसंकोच संपर्क करने की बात कही
















