
सिकंदराराऊ। नगर के मोहल्ला मंडी गांधीगंज में बृहस्पतिवार की दोपहर में खील-बताशे की कीमतों को लेकर दो दुकानदारों में विवाद हो गया। एक दुकानदार ने दूसरे के सिर में लोहे का बाट मार दिया, जिससे दुकानदार लहूलुहान हो गया। आरोपी दुकानदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मंडी गांधीगंज के रामलीला मैदान में शाहबुद्दीन उर्फ साबू निवासी मोहल्ला करीमनगर फड़ लगाकर खील-बताशे बेच रहा था। उसी के सामने उमेशचंद्र भी अपनी दुकान के आगे तख्त लगाकर खील-बताशे बेच रहा था। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दोनों दुकानदार कम रेट में खील-बताशे बेचने की
मोहल्ला मंडी गांधीगंज में हुआ झगड़ा, एक आरोपी हिरासत में
आवाज लगाने लगे। इस बात पर दोनों में पहले तो विवाद हुआ, उसके बाद जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि इस दौरान शाहबुद्दीन ने दो किलो का लोहे का बाट उठाकर उमेश के सिर में मार दिया, जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा।
घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से हाथरस रेफर कर दिया गया। उमेशचंद्र ने इस मामले में शाहबुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल विजय सिंह का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।पुलिस ने डंडे चलाकर हटवाया अतिक्रमण
- सिकंदराराऊ। झगड़े के बाद पुलिस ने मंडी गांधीगंज रामलीला स्थल से अतिक्रमण हटवाया। यहां दुकानदारों ने तख्त आदि लगाकर जगह को घेर लिया था, जिससे रास्ता संकरा हो गया था।पीएसी के साथ कोतवाल विजय सिंह वहां पहुंच गए और दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। कोतवाल ने दुकानदारों से कहा कि वे अपनी दुकान पर बैठकर ही सामान की बिक्री करें। सड़क पर अतिक्रमण किया तो खैर नहीं होगी











