

卐 आप सभी को रोशनी का पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाऐं卐
शुक्रवार 17 अक्टूबर 2025-: प्राप्त हुई जानकारी अनुसार छत्तीसगढ के जीपीएम जिले के पेन्ड्रा बिलासपुर सड़क मार्ग पर कारीआम गांव के पास दो माजदा वाहनों का आपस में आमने सामने से टक्कर हो गया। जानकारी अनुसार इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया तथा टकराने वाले दोनों ही वाहन सड़क पर पलट गए । प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार यह सड़क दुर्घटना कल 16 अक्टूबर गुरूवार की रात की है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार माजदा वाहन कारीआम गांव से पेन्ड्रा की ओर बाजार का कुछ सामान लेकर जा रहा था। सामने से एक तेज रफ्तार अनियंत्रित दूसरा माजदा वाहन ने आकर टक्कर मार दी। इस टक्कर मे दोनों ही वाहन सड़क के बीच मे ही पलट गए। इस घटना की जानकारी मिलने पर जीपीएम जिला पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और पुलिस ने यातायात को भी सामान्य करवाया। जानकारी अनुसार इस दुर्घटना से पेन्ड्रा बिलासपुर मुख्य मार्ग पर यातायात जाम की स्थिति बन गई थी। 





