

डीडवाना-कुचामन, जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत के निर्देशन में जिले में राजकीय कार्यालयों के लिए भूमि आवंटन के साथ- साथ आवंटित भूमि के दस्तावेज यथा पट्टा एवं पंजीयन का कार्य भी जिला प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से किया जा रहा है।
इसी क्रम शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत ने जिला आंगनबाड़ी केंद्रों, जिला आयुष कार्यालय,महाविद्यालय स्तरीय कन्या छात्रावास एवं सहकार भवन सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समिति को प्रदान किया
अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ खड़गावत ने मौजा रामसाबास तहसील डीडवाना में सहकार भवन के लिए 0.1500 हैक्टेयर, जिला आयुष कार्यालय के लिए 0.23 हैक्टेयर भूमि का तथा बजट घोषणा वर्ष 2028-26 के क्रम में महाविद्यालय स्तरीय बालिका छात्रावास के राजकीय बांगड स्नातकोतर महाविद्यालय डीडवाना में 2000 वर्गमीटर भूमि के आवंटन के आदेश जारी किये थे ।
उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर डॉ खड़गावत के निर्देश पर भूमि आवंटन के बाद की अग्रिम कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन द्वारा उक्त सभी विभागों को भूमि का पट्टा एवं पंजीयन दस्तावेज प्रदान किये गए है।









