
गरीबों संग दीपावली की खुशियाँ बाँटी — थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने आदिवासी परिवारों के बीच पहुंचकर किया मिष्ठान वितरण
संवाददाता_राकेश कुमार कन्नौजिया
विंढमगंज/सोनभद्र। दीपों के पावन पर्व दीपावली पर जहां हर घर रोशनी से जगमगा रहा था, वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने मानवता और सेवा की मिसाल पेश की। उन्होंने थाना क्षेत्र के विभिन्न आदिवासी गरीब परिवारों के बीच जाकर दीपावली की खुशियाँ साझा कीं।
थाना प्रभारी ने स्वयं अपने हाथों से बच्चों एवं ग्रामीणों को मिष्ठान व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि “दीपावली का असली आनंद तभी है जब हम अपनी खुशियाँ जरूरतमंदों के साथ बाँटें। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर ही सच्चे अर्थों में प्रकाश का पर्व सार्थक होता है।”
ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के इस मानवीय पहल का स्वागत करते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के इस तरह के प्रयास से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सहयोग की भावना मजबूत होती है।
🌟इस अवसर पर थाना स्टाफ के अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने आदिवासी बस्तियों में बच्चों संग दीप जलाकर और मिठाइयाँ बाँटकर दीपावली का पर्व मनाया।











