
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई पेपर, नागपुर, शुक्रवार 24/10/2025-:
त्योहारों के समय छठपूजा पर्व के अवसर पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल प्रशासन द्वारा नागपुर रेलवे-स्टेशन पर यात्रियों के लिए कुल छह ऑटोमोटिक टिकिट वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं। नागपुर रेलवे-स्टेशन पश्चिम दिशा में तीन मशीनें, पूर्व दिशा में तीन टिकिट वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं। इसके अतिरिक्त छह मोबाईल अनारक्षित टिकटिंग सिस्टम-एम यूटीएस, काउंटर भी स्टेशन पर चलाए जा रहें हैं। इससे रेल यात्रीगण अनारक्षित रेल टिकट आसानी के साथ ले सकते हैं। एम यूटीएस टिकटिंग सिस्टम से पेपरलेस तरीके से डिजिटल टिकिट शीघ्र ही लिए जा सकते हैं। मैनयुअल टिकिट लेने वालों यात्रीगणों के लिए भी नौ अनारक्षित टिकटिंग सिस्टम काउंटर स्टेशन के पश्चिम दिशा में पांच और पूर्व दिशा में तीन काउंटर की सुविधा बनाई गई है। इसके अवाला भी एक अतिरिक्त काउंटर भी दिया गया है, जो तत्काल टिकट के समय पर तत्काल काउंटर के रूप में उसके बाद सामान्य यूटीएस काउंटर के रूप में भी काम करता है। त्योहारों के समय पर रेलवे-स्टेशन पर होने वाली भीड़ को देखते हुए यह प्रबंध किया गया है। इसी तरह से टिकिट आरक्षण और रद्द करने जैसी सेवाओं के लिए भी कुल सात पैसेंजर रिजर्वेशगए न सिस्टम पीआरएस काउंटर भी दिए हैं। इसमें नागपुर स्टेशन के पश्चिम दिशा में पांच और पूर्व दिशा में दो पीआरएस काउंटर चल रहें हैं। स्टेशन पर उचित संकेतक, यात्री सूचना प्रणाली एवं स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए भी उपाय सुनिश्चित किए गए हैं। नागपुर स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रीगण एटीवीएम एवं यूटीएस मोबाईल एप्प जैसी डिजिटल टिकटिंग सुविधाओं का उपयोग कर अपनी रेल यात्रा आसानी के साथ सुनिश्चित कर सकते हैं। डिजिटल टिकटिंग से टिकिट काउंटरों पर लगने वाले कतारों से भी बचा जा सकता है इससे यात्रियो का समय भी बरबाद नहीं होता है।





