A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रशिक्षा

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं, और 12वीं परीक्षा फीस में वृद्धि की गई

लगातार चौथें वर्ष परीक्षा फीस में बढ़ोतरी की गई

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई पेपर, नागपुर, शुक्रवार 24/10/2025-: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से शिक्षा सत्र फरवरी मार्च 2026 में कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं ली जाती हैं। इस वर्ष भी इन परीक्षाओं के लिए लिए जाने वाले परीक्षा शुल्क सहित अन्य शुल्कों में भी फिर से बढ़ोतरी कर दी गई है। विद्यार्थियों के परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी किए जाने का असर विद्यार्थियों के अभिभावकों माता पिता पर होगा। फरवरी मार्च 2026 में परीक्षाएं शुरू होंगी। इन परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्र भरने का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में परीक्षा शुल्क तथा अन्य शुल्कों में बढ़ोतरी हो जाने छात्रों के अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। महाराष्ट्र राज्य शिक्षा मंडल ने आगामी होने वाले कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षाओं के लिए परीक्षा शुल्क में एक बार फिर से बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है प्राप्त जानकारी अनुसार कक्षा दसवी के नियमित छात्रों के लिए परीक्षा शुल्क को 470 रू• से बढ़ाकर 520रू कर दिया गया है। कक्षा बारहवीं के नियमित छात्रों के लिए परीक्षा शुल्क 490 रू से बढ़ाकर 540 रू कर दिया गया है।परीक्षा शुल्क के साथ अतिरिक्त शुल्क में भी वृद्धि हुई है-: प्रशासकीय शुल्क- 20रू, गुणपत्रिका शुल्क- 20 रू, परीक्षा प्रमाण शुल्क- 20रू, प्रात्यक्षिक परीक्षा प्रति विषय- 30 रू, एमसीवीसी प्रात्यक्षिक परीक्षा प्रति विषय- 30 रू, सूचना प्रौद्योगिक विषय शुल्क प्रति विषय- 30 रू।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!