A2Z सभी खबर सभी जिले की

मन की बात कार्यक्रम का आयोजन हर बूथ पर हो-  विश्वामित्र 

भाजपा मंडल जियावन एवं नौढिया की बैठक संपन्न

IMG 20251026 WA0000 1देवसर । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के “मन की बात” कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक बूथ पर हो तथा कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित कराए। उक्त आशय के विचार सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने देवसर में भाजपा मण्डल नौढिया एवं जियावन के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में कही।

बैठक में  26. अक्टूबर 2025 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय  नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर आयोजित करने एवं अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने, स्वदेशी का संदेश जन जन तक पहुंचाने तथा घटी जीएसटी के फायदों की जानकारी व्यापारियों, उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के संबंध में चर्चा हुई।बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर मुख्यरूप से रमेश द्विवेदी मंडल अध्यक्ष नौढ़िया, ठाकुर प्रसाद द्विवेदी महामंत्री भाजपा मंडल जियावन, मंगलदीन बैस महामंत्री भाजपा मंडल नौढ़िया, कालिका बैस, कमलेन्द्र चतुर्वेदी, रावेंद्र तिवारी, राजीवलोचन चतुर्वेदी, मालिकराम पनिका, नंदलाल सिंह, राजेन्द्र साहू, राजेन्द्र सोनी, सरोज कुमार चतुर्वेदी, परशुराम तिवारी, सुनीता विश्वकर्मा, धनेश चतुर्वेदी, राजमती साहू, सहित दोनों मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!