A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

आस्था और श्रद्धा में डूबा विंढमगंज क्षेत्र — खरना पूजा के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत

आस्था और श्रद्धा में डूबा विंढमगंज क्षेत्र — खरना पूजा के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत

विंढमगंज (सोनभद्र)।
आस्था और श्रद्धा के महापर्व छठ पूजा का दूसरा दिन रविवार को पूरे विंढमगंज क्षेत्र में भक्तिमय माहौल के बीच मनाया गया। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने आज पूरे नियम-निष्ठा के साथ खरना पूजा की। खरना के अवसर पर व्रती महिलाओं ने दिनभर निराहार रहकर शाम को गंगाजल से स्नान कर शुद्ध वातावरण में भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और गुड़-चावल की खीर, रोटी व फल का प्रसाद ग्रहण किया।

खरना के बाद व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास शुरू हो गया है, जो सोमवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और मंगलवार की सुबह उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पूरा होगा।

क्षेत्र के सत्तावाहिनी नदी, हरणाकछार, महुली-फुलवार के मलिया नदी घाट पर छठ पूजा सेवा समिति न्याय पंचायत महुली के पदाधिकारियों द्वारा आकर्षक ढंग से लाइट, टेंट, और सजावट की भव्य व्यवस्था की गई है। चारों ओर छठ गीतों की गूंज और श्रद्धा का वातावरण दिखाई दे रहा है।

भक्तों में कल शाम होने वाले अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने को लेकर उत्साह चरम पर है।

Back to top button
error: Content is protected !!