A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वाझारखंडसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारस्थानीय समाचार

छठ महापर्व पर सगमा बौली टोला में भक्ति रस में डूबा देवी जागरण — विधायक अनंत प्रताप देव और ताहिर अंसारी ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन 

छठ महापर्व पर सगमा बौली टोला में भक्ति रस में डूबा देवी जागरण — विधायक अनंत प्रताप देव और ताहिर अंसारी ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन 

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा सगमा। लोक आस्था के महापर्व छठ के शुभ अवसर पर सगमा प्रखंड के बौली टोला में युवा स्टार क्लब के द्वारा भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति संगीत और मां की आराधना में शाम को आध्यात्मिक माहौल में बदल दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव एवं केंद्रीय समिति सदस्य ताहिर अंसारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष डॉक्टर हरिदास यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया। मंच पर पहुंचते ही अतिथियों का भव्य स्वागत पुष्पगुच्छ और मालाओं से किया गया।

IMG 20251029 WA0001 3इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि “छठ पर्व लोक आस्था का पर्व है जो समाज में एकता, श्रद्धा और शुद्धता का संदेश देता है। युवा स्टार क्लब द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन करना समाज में भक्ति और संस्कृति के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। मैं भगवान भास्कर और छठी मैया से प्रार्थना करता हूं कि सभी व्रतियों की मनोकामना पूर्ण हो।”

IMG 20251029 WA0002 1वहीं केंद्रीय समिति सदस्य ताहिर अंसारी ने कहा कि “छठ महापर्व हमें संयम और समर्पण की सीख देता है। इस अवसर पर देवी जागरण का आयोजन कर क्लब ने भक्ति और संस्कृति को जीवित रखा है। छठी मैया से मेरी प्रार्थना है कि सभी माताओं और बहनों की हर मनोकामना पूर्ण हो।”

 

कार्यक्रम में सगमा पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, समाजसेवी योगेंद्र यादव, उप प्रमुख अर्जुन पावन, मुखिया तेजलाल राम, उप मुखिया मंगलेश यादव, देवचंद यादव, रमेश यादव, घूरन यादव, ताराचंद यादव,राजेश बैठा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और युवा स्टार क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे।

रातभर चले इस देवी जागरण में भजन गायकों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। पूरा बौली टोला भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

Back to top button
error: Content is protected !!