
गैर जनपद स्थानांतरित थानाध्यक्ष पर महिला उत्पीड़न का लगा एक और आरोप।।
अजीत मिश्रा (खोजी)
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थानाध्यक्ष पर महिला उत्पीड़न का लगा आरोप।।
वाल्टरगंज – बस्ती ।। पीड़िता के मुताबिक गाड़ी खड़ी करने को लेकर पट्टीदारों ने पीड़िता व उनके पति के साथ की मारपीट। जिसकी शिकायत लेकर पीड़िता थाना में गई तो थानाध्यक्ष ने पीड़िता को दिनभर बैठाये रखा ।
पीड़िता ने शिकायत पत्र में थानाध्यक्ष, म. का. जानवी सिंह व दीवान द्वारा गाली गलौज, मारपीट व एक एक लाख का चालान करने की धमकी दी। और 151 में कर दिया चालान।
महिला ने पुलिस थाने में शिकायत की, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। पीड़िता को पुलिस थाने का चक्कर लगवा रही है। केस दर्ज न होने पर पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। पीड़िता ने शिकायत पत्र में बताया कि थानाध्यक्ष उसके पट्टीदारों के प्रभाव में उनका उत्पीड़न कर रहे हैं।पूरा मामला वाल्टरगंज थानांतर्गत भादीखुर्द ग्राम का है।
।। बस्ती जिले में दागी थानेदारों का पूरा दबदबा, तेज तर्रार दरोगा दरकिनार।।
💫 सोनहा SHO पर वर्षों पुराना हत्या का आरोप अब भी दाग की तरह कायम।
💫 वाल्टरगंज और सोनहा थानेदार गैर जिला ट्रांसफर, पर दिल लगा है बस्ती से ही।
स्थानांतरित दरोगा कमाई के लिए आदेशों की उड़ा रहे धज्जियां, नहीं छोडा जिला। पुरानी बस्ती, गौर, पैकोलिया और छावनी सब जगह जुगाड़ का ही है शासन। पुरानी बस्ती, गौर, पैकोलिया, छावनी के थानेदारों के ऊपर किसका है हाथ।
तेज-तर्रार दरोगा सिस्टम के कोनों में धूल फांक रहे हैं, जबकि दागी उड़ा रहे मौज ।पिछले कुछ महीनों में अपराध बढ़े, खुलासे घटे, फाइलें मोटी, नतीजे जीरो।अब थानों पर नियम नहीं, जुगाड़ और पहुंच के बल पर चला रहे पूरा सिस्टम।कई थानों पर जनता को न्याय नहीं, जुगाड़ वालों को मिल रही है सुविधा। जिले के कई थानेदार लंबे समय से कुर्सी पर जमे, पर केस अब भी अनसुलझे। तेज तर्रार SP अभिनन्दन कब लेंगे संज्ञान ऐसे थानेदारों पर होगी कार्यवाही।

















