
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। पैसे दूंगा, तुम नहीं तो कोई और लड़की सही..सुल्तानपुर में डॉक्टर ने की नर्स से गंदी डिमांड, ऑडियो वायरल।।
सुल्तानपुर यूपी
लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के तत्कालीन अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार का एक अश्लील ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में डॉक्टर अनिल कुमार अपनी अधीनस्थ एक महिला स्वास्थ्यकर्मी से आपत्तिजनक बात कर रहा है।
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में स्वास्थ्य महकमे को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के तत्कालीन अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार का एक अश्लील ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में डॉक्टर अनिल कुमार अपनी अधीनस्थ एक महिला स्वास्थ्यकर्मी से आपत्तिजनक बातें करते हुए उससे जबरन मिलने, साथ घूमने और फेवर देने की बात कर रहे हैं। महिलाकर्मी की लिखित शिकायत के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भरत भूषण ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है।
🔥’तुम नहीं तो दूसरी लड़की लेकर आओ’ —
वायरल ऑडियो में डॉक्टर महिला से मिलने, साथ घूमने, शॉपिंग कराने और प्यार की बात कह रहे हैं। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो डॉक्टर ने उसे दूसरी लड़की लाने का प्रस्ताव दिया और कहा कि जो पैसे लगेंगे वह देंगे। लेकिन जब महिला स्वास्थ्यकर्मी ने इसका विरोध किया तो डॉक्टर ने यहां तक कह दिया कि वह किसी दूसरी लड़की से उनकी दोस्ती करवा दें और उसे उनके पास लाएं। डॉक्टर ने आगे कहा कि ‘जो पैसा लगेगा दूंगा…तुम्हें जो चाहिए सब दूंगा… लेकिन तुम नहीं तो दूसरी लड़की लेकर आओ।’ डॉक्टर ने महिला पर दबाव बनाने के लिए यह भी कहा कि वह तीन महीने से घर नहीं गए हैं और उनका मूड बहुत खराब है। हालांकि महिलाकर्मी ने डॉक्टर के तमाम ऑफर को सीधे तौर पर ठुकरा दिया और नौकरी छोड़ देने की बात कह दी। यह वायरल ऑडियो उनके लम्भुआ में चिकित्साधीक्षक रहने के दौरान का बताया जा रहा है।
🔥 सीएमओ ने दिए जांच के आदेश—
मामले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. भरत भूषण ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है और महिला स्वास्थ्यकर्मी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम गठित की गई है जो दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है। बयान दर्ज होने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि डॉ. अनिल कुमार को बीते 13 अक्टूबर को ही लम्भुआ CHC में इलाज न मिलने से हुई एक महिला की मौत और उनकी अनुपस्थिति के चलते कादीपुर स्थानांतरित किया गया था। उन्होंने हाल ही में लम्भुआ CHC का चार्ज छोड़कर कादीपुर में कार्यभार संभाला है।








