
सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रीय एकता दिवस सागर जिले में उत्साह एवं गर्व के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एकता दौड़ (Run for Unity) का भव्य आयोजन किया गया, जिसे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने एकता दिवस के भव्य कार्यक्रम में उपस्थित सभी को एकता दिवस की शपथ दिलाई एवं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में कलेक्टर संदीप जी.आर.,जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना डॉ. संजीव उइके तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा,एसडीएम सागर अमन मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक सागर ललित कश्यप नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया श्री अजय सनकत शहर के सभी थाना प्रभारी,पुलिस अधिकारी सहित बड़ी संख्या में, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे। मंत्री राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का सर्वोच्च कर्तव्य है। सरदार पटेल ने देश के एकीकरण में ऐतिहासिक एवं अद्वितीय योगदान दिया है, जिसे आज पूरे देश में श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जा रहा है। यह एकता दौड़ पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना डॉ. संजीव उइके तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में सागर पुलिस द्वारा शहर में मुख्य कार्यक्रम के साथ साथ सभी अनुविभागीय मुख्यालय एवं जिले के सभी थाने में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस दौड़ में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के युवा खिलाड़ी, विद्यालय एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स, नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य, सृजन समूह की बालिकाएं, अभिमन्यु सामुदायिक पुलिस के बालक, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तथा विशेष सशस्त्र बल के जवानों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ के प्रारंभिक स्थान पुलिस लाइन सागर शुरू होकर शहर के विभिन्न स्थान सहित कालीचरण चौराहा डीजे बांग्ला सिविल लाइन आदि से होते हुए वापस पुलिस लाइन में समापन हुआ एवं समापन स्थल पर राष्ट्रीय एकता विषयक पोस्टर, बैनर एवं होर्डिंग्स लगाए गए तथा प्रतिभागियों को राष्ट्रीय चेतना एवं एकता के संदेश से अवगत कराया गया। सागर पुलिस द्वारा इस आयोजन को सफल एवं प्रेरणादायी रूप देने में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागियों, संस्थाओं एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।












