A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर में जनसुराज के पक्ष में गोलबंद हुए लोग

हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर में जनसुराज के पक्ष में गोलबंद हुए लोग

संजय वर्मा

नवादा : नवादा जिले के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर में जनसुराज का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हिसुआ विधानसभा के प्रत्याशी सुरदेव वर्मा के पक्ष में एकजुट होने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। सुरदेव वर्मा के समर्थन में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने एकजुट होकर अपनी एकता और समर्थन का प्रदर्शन किया। इस मौके पर समाजसेवी राजेश कुमार ने कहा है कि बिहार की जनता अब लालू-नीतीश के डर से बाहर निकले और जन सुराज को मौका दें। उन्होंने कहा कि 35 सालों से लोग इन्हीं विकल्पों में उलझे रहे हैं और अब समय आ गया है कि जनता एक नया विकल्प चुने। प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज की सरकार बनने पर बिहार से पलायन की समस्या खत्म होगी और राज्य के नौजवानों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

वहीं रमेश कुशवाहा ने कहा प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बिहार में तीसरे विकल्प के रूप में उभर रही है, जो पारंपरिक दो ध्रुवों – एनडीए और महागठबंधन – के बीच एक नई संभावना को दर्शाती है। उनकी पार्टी का उद्देश्य बिहार में बदलाव लाना और युवाओं को रोजगार प्रदान करना है। जन सुराज पार्टी को एक संभावित किंगमेकर के रूप में देखा जा रहा है, जो बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Back to top button
error: Content is protected !!