यूपी भाजपा की बड़ी बैठक आज लखनऊ। भाजपा ने आज प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को लखनऊ बुलाया है प्रदेश संगठन के सभी पदाधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे बैठक दो सत्रों में आयोजित की जाएगी पहला सत्र सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक दूसरा सत्र दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक आगामी अभियानों की रणनीति पर प्रमुख चर्चा होगी एमएलसी चुनाव और पंचायत चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप दिया जाएगा संगठन विस्तार और बूथ प्रबंधन की समीक्षा भी की जाएगी बैठक भाजपा मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित होगी चुनावी मौसम से पहले भाजपा की यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।