उत्तर प्रदेशबस्ती

लंबे समय से पशु तस्करी के मामलों में वांछित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ़्तार

छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ पर उठ रहे लोगों के कई सवाल

अजीत मिश्रा खोजी)

🚨 छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ पर उठ रहे लोगों के कई सवाल🚨

🔥 क्या अपनी थानेदारी बचाने के लिए रची गई मुठभेड़ की कहानी?

01 नवंबर 25। उत्तर प्रदेश

 बस्ती-यूपी ।। सरयू किनारे सुनगहा बदली गांव के पास गूंजी गोलियों की आवाज। 01:05 पर पहुंची पुलिस टीम, और 01:20 पर शुरू हुई कथित मुठभेड़। आखिर छावनी थाना और अन्य पुलिस की कैसी मुठभेड़ 20 मिनट में पूरी।लोगों की बातों को माने तो सब कुछ पहले से सुनियोजित लग रहा नाटक ।

🔥 पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जुटाए जा रहे बनाए सबूत।

पुलिस सूत्रों की माने तो सद्दाम जिला गोंडा के दाहिने पैर में लगी गोली। घायल सद्दाम पचास हजार रुपए का बताया जा रहा इनामिया अपराधी।

🔥 ग्रामीणों में दहशत का पूरा माहौल, पुलिस टीम पर उठ रहे गंभीर सवाल।

थाना छावनी पुलिस, SOG टीम, SWAT टीम एवं सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्रवाई में ₹50,000/- के इनामी पशु तस्कर सद्दाम पुत्र जुमाई को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना छावनी पुलिस, एस०ओ०जी० टीम, स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में रुपया 50,000/- के ईनामिया वांछित अभियुक्त सद्दाम पुत्र जुमाई को पुलिस मुठभेड़ के दैरान गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक बाईक, एक अदद कट्टा 315 बोर व 1 अदद जिन्दा, 2 अदद खोखा कारतूस किया गया बरामद।

थाना छावनी पुलिस, एस०ओ०जी० टीम बस्ती, स्वाट टीम बस्ती एवं सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में थाना छावनी पर पंजीकृत मु०अ०सं०-184/2025 धारा 3/5A/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से संबंधित रुपये 50,000/- के इनामिया वांछित पशु तस्कर 1-सद्दाम पुत्र जुमाई को आज दिनांक-01.11.2025 को पुलिस मुठभेड़ के दौरान थाना छावनी क्षेत्रान्तर्गत अर्जून बंधे से गिरफ्तार किया गया | गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया जिससे पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे, जिसके जवाबी कार्यावही में अभियुक्त के दाहीने पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज हेतु सी०एच०सी० विक्रमजोत लाया गया है | अभियुक्त के पास से एक बाईक, एक अदद कट्टा 315 बोर व 1 अदद जिन्दा, 2 अदद खोखा कारतूस बरामद कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है |

🥷गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1- सद्दाम पुत्र जुमाई उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम बभनगांवा थाना खोड़ारे जिला गोण्डा (उ०प्र०) |

🛒बरामदगी का विवरण-

1- एक अदद बाईक |

2- एक अदद कट्टा 315 बोर व 1 अदद जिन्दा, 2 अदद खोखा कारतूस |

🚓गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1- थानाध्यक्ष छावनी जनार्दन प्रसाद मय स्थानीय पुलिस टीम जनपद बस्ती |

2- प्रभारी निरीक्षक एस०ओ०जी० टीम विजय यादव मय टीम जनपद बस्ती |

3- प्रभारी स्वाट टीम उ०नि० संतोष गौंड मय टीम जनपद बस्ती |

4- प्रभारी सर्विलांस टीम उ०नि० शेषनाथ यादव मय टीम जनपद बस्ती।

जानकारी के अनुसार, आरोपी लंबे समय से पशु तस्करी के मामलों में वांछित था। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर घेराबंदी की, इस दौरान आरोपी की तरफ से विरोध होने पर मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन इसे बड़ी सफलता मान रहा है।

घटना के बाद छावनी पुलिस की भूमिका पर गरमाई हुई है इलाके की जनता।कथित मुठभेड़ में घायल को पुलिस लेकर पहुंची स्थानीय अस्पताल।सरयू किनारे की जनता पूछ रही सच में मुठभेड़ थी या बनाई गई कहानी?

Back to top button
error: Content is protected !!