A2Z सभी खबर सभी जिले की

देवउठनी ग्यारस पर राधा कृष्ण मंदिर में गूंजी शहनाई, हल्दी-मेहंदी रस्मों के साथ हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह

भजनों की गूंज से पूरा परिसर हुआ भक्ति मय 

 

 

 

अमित पाटीदार / सारंगी 

सदर बाजार स्थित अति प्राचीन मंदिर श्री राधा कृष्ण सरकार मंदिर में देवउठनी एकादशी पर्व पर ओम अग्रवाल परिवार एवं सांवरिया सेवा समिति महिला मंडल द्वारा विभिन्न गतिविधियों एवं वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया तुलसी विवाह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए शुक्रवार से ही भगवान शालिग्राम को।एवं माता तुलसी को हल्दी, मेहंदी ,सगाई, बन्ना बन्नी भजनों के साथ वैवाहिक रस्म शुरू की गई पूरे नगर में बैंड बाजो के साथ भगवान श्री शालिग्राम जी एवं माता तुलसी जी का बनोला निकाला गया भजनों की धुन पर महिला ,पुरुष एवं बच्चे नृत्य करते हुए चल रहे थे बनोला जैसे ही इमली चौक कान्हा जी मंदिर पहुचा यहां पर आतिशबाजी के साथ दूल्हा बने शालिग्राम एवं दुल्हन बनी तुलसी माता एवं बारातियों का का बसेर परिवार ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया यहां से बनोला सदर बाजार राधा कृष्ण मंदिर पर पहुंचा भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर आतिशबाजी कर बारातियों का स्वागत किया

IMG 20251102 WA00101 IMG 20251102 WA0011

इसके बाद विवाह मंडप में भगवान शालिग्राम को दूल्हा व माता तुलसी को दुल्हन वेश धारण करवा कर संपूर्ण वैवाहिक रस्म पूरी की गई भक्तों ने इस विवाह समारोह में शामिल होकर धर्म लाभ लिया अग्रवाल परिवार द्वारा इस शानदार आयोजन को पूर्ण करने में सभी भक्तों का आभार माना

IMG 20251102 WA0009 IMG 20251102 WA0012

Back to top button
error: Content is protected !!