A2Z सभी खबर सभी जिले की

वीरांगना झलकारीबाई एजुकेशन सोसाइटी ने दिया मिसाल — 15 गरीब बेटियों की शादी कर रचाई अनोखी मिसाल

वीरांगना झलकारीबाई एजुकेशन सोसाइटी ने दिया मिसाल — 15 गरीब बेटियों की शादी कर रचाई अनोखी मिसाल

फिरोजाबाद। समाज में एकता और सहयोग की मिसाल पेश करते हुए वीरांगना झलकारीबाई एजुकेशन सोसाइटी (रजि.) द्वारा देवठान एकादशी के अवसर पर रामदास गार्डन, सब्जी मंडी जलेसर रोड पर सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में 15 गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह बड़े हर्षोल्लास और सामाजिक सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ। समारोह का संचालन डायरेक्टर रोहित कुमार शंखवार और संयोजन डॉ. वी.पी. सिंह शंखवार ने किया।

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अशोक यादव एवं श्रीमती नीलम यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन समाज में समानता और एकता का संदेश देते हैं।”

डॉ. वी.पी. सिंह शंखवार ने बताया कि अल्प समय में समाज के सभी वर्गों के सहयोग से यह आयोजन सफल हुआ, जो सेवा और समर्पण का प्रतीक है।
डायरेक्टर रोहित कुमार शंखवार ने कहा कि “सामूहिक विवाह से न सिर्फ आर्थिक बोझ घटता है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है।”

Back to top button
error: Content is protected !!