A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

फिरोजाबाद में सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न 15 जोड़ों ने लिए सात फेरे

फिरोजाबाद में सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न 15 जोड़ों ने लिए सात फेरे

फिरोजाबाद। देवठान एकादशी के अवसर पर शनिवार को वीरांगना झलकारीबाई एजुकेशन सोसाइटी (रजि.) के तत्वावधान में रामदास गार्डन, सब्जी मंडी जलेसर रोड पर सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. वी.पी. सिंह शंखवार और समिति के डायरेक्टर रोहित कुमार शंखवार के संचालन में हुए इस समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मा. अशोक यादव एवं श्रीमती नीलम यादव ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मा. अशोक यादव ने गरीब परिवारों की बेटियों को आशीर्वाद दिया और समाज में ऐसे आयोजनों की सराहना की। कार्यक्रम में कुल 15 वर–वधुओं ने वैदिक रीति से सात फेरे लेकर जीवन की नई शुरुआत की।

डायरेक्टर रोहित कुमार शंखवार ने बताया कि यह आयोजन कम समय में पूर्ण समन्वय और सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वहीं, संयोजक डॉ. वी.पी. सिंह शंखवार ने सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Back to top button
error: Content is protected !!