A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गुरु नानक जयंती पर निकले नगर कीर्तन एवं पंच प्यारो पर पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत

IMG 20251102 175158सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* गुरु नानकदेव के प्रकाशोत्सव पर श्री गुरू सिंध सभा के तत्वावधान में भगवानगंज गुरुद्वारा से पंच प्यारों की अगुवाई में नगर संकीर्तन निकाला गया। नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने सदर स्थित श्री भगवान विश्वकर्मा मंदिर पर पंच प्यारों को पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत कर एवं नगर कीर्तन पर श्रद्धापूर्वक पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भगवानगंज स्थित गुरुद्वारे से नगर संकीर्तन का आयोजन ‘पंच प्यारे’ की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सुंदर पुष्पों से सजी पालकी में विराजमान कर नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन भगवानगंज गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से सदर बाजार, राधा तिराहा, कटरा बाजार,तीन बत्ती गौर मूर्ति, विजय टॉकीज, ओवर ब्रिज,राधेश्याम भवन होते हुए गुरुद्वारा भगवानगंज में सम्पन्न होगा। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए पूरे वातावरण को गुरुवाणी की मधुर ध्वनियों से गुंजायमान करते रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सौरभ केसरवानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिओम केसरवनी, रामप्रसाद विश्वाकर्मा ,मनीष पटेल, श्रीमती प्रीति शर्मा ,गोलू राठौर , रवीन्द्र अवस्थी, विमल यादव,धवल सिंह कुशवाह, अनंत मौर्य, प्रहलाद रजक, अभय केसरवानी, शिवम मिथौरिया ,अंकित साहू ,सुधीर राठौर,नासिर मकरानी, विपिन जाट, चौहान सिंह राठौर, धीरज जाट मनोज शर्मा सतीश भारद्वाज,मनोज हरजानी,अमित चौकसे, निक्की ठाकुर,नीरज पटेल,मदन खटीक, मंटू खटीक, प्रहलाद रजक, शेर सिंह भदौरिया,पप्पू यादव,जितेंद्र विश्वकर्मा, सुदीप पाण्डेय, सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे

Back to top button
error: Content is protected !!