आशा कार्यकत्रियों और आशा संगिनियों ने अपने लंबित मानदेय भुगतान, निर्धारित वेतनमान और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य का बहिष्कार किया शुरू
महराजगंज। पुरे प्रदेश भर में आशा कार्यकत्रियों और आशा संगिनियों ने अपने लंबित मानदेय भुगतान, निर्धारित वेतनमान और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य का बहिष्कार शुरू कर दिया है।आशा संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर 1 नवम्बर से यह आंदोलन पूरे प्रदेश में चल रहा है। इसी क्रम में महाराजगंज जिले के निचलौल ब्लॉक की आशा कार्यकत्रियां अपने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बैठक करके कार्य का बहिष्कार कर रही हैं। आशा कार्यकत्री संगठन महाराजगंज की जिलाध्यक्ष श्रीमती जमीरून निशा ने बताया है कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती, तब तक यह आंदोलन हम सब जारी रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आशा बहनों ने प्रसव कार्य को छोड़कर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कार्यों का बहिष्कार करने का फैसला किया है एवं इस संबंध में जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी महाराजगंज को लिखित सूचना पहले से ही दी जा चुकी है।आशा कार्यकत्रियों ने कहा कि उन्हें लंबे समय से बकाया भुगतान नहीं मिला है और मानदेय भी पर्याप्त नहीं है। राज्यकर्मी का दर्जा मिलने से उन्हें आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्राप्त होगी। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्य बहिष्कार के वज़ह से सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं पर आंशिक प्रभाव पड़ने की संभावना है।
वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा अभियोजन इकाई, त्वरित विचारण (speedy Trial) एवं T.M.S.(Trial Monetring System) पर अपलोड कांडों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई l
15/07/2026
मिशन शक्ति: ‘बहू–बेटी सम्मेलन’ के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न, 41 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
15/07/2026
वरीय पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई l
15/07/2026
रविवार को 78 सेंटर पर आयोजित की जाएगी झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा
15/07/2026
राजधानी लखनऊ पुलिस ने बच्चा चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासा
15/07/2026
उपायुक्त व एसएसपी ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि राजकीय सम्मान के साथ हुए सुपुर्द-ए-खाक
15/07/2026
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खिजरसराय के बाना गांव में धान की रोपाई का किया निरीक्षण l
15/07/2026
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला नगर विकास भूमि क्रय समिति की बैठक संपन्न
15/07/2026
विशेष केंद्रीय सहायता योजना से पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ईको टूरिज्म, स्वरोजगार एवं आधारभूत विकास को मिलेगा नया आयाम -जिला पदाधिकारी
15/07/2026
बीपार्ड गया में लखपति दीदी निर्माण पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ l
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!