
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों एवं स्थाई गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर वरिष्ठ अधिकारी डॉ. संजीव कुमार उइके एवं एस.डी.ओ.पी बंडा प्रदीप वाल्मीकि के मार्गदर्शन में थाना बहरोल पुलिस द्वारा एक टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा थाना बहरोल के अपराध क्रमांक 91/2020, धारा 294, 323, 324 भा.दं.वि. में 1 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी एवं स्थाई गिरफ्तारी वारंटी की तलाश की जा रही थी। मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर टीम द्वारा आरोपी फूलसिंह पिता कल्याण सिंह लोधी, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम राक्सी थाना बहरोल को उसके निवास स्थान से विधिवत गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय बंडा में पेश किया गया, जहाँ से जेल वारंट प्राप्त होने पर उपजेल बंडा में दाखिल किया गया।उक्त कार्रवाई मे थाना प्रभारी बहरोल: उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह लोधी,सउनि नाथूराम दोहरे,प्रधान आरक्षक 862 राजेश पाण्डेय,प्रधान आरक्षक 33 प्रमोद बागरी,आरक्षक 1105 अनिल पटेल का योगदान रहा












