A2Z सभी खबर सभी जिले की

पाली में हिस्ट्रीशीटर का आतंक, ढाबे में घुसकर मारपीट, दहशत के लिए विडीयो बनाया।

पाली में हिस्ट्रीशीटर का आतंक, ढाबे में घुसकर मारपीट, दहशत के लिए विडीयो बनाया।IMG 20251104 210624
पाली शहर में सोमवार रात एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथी के साथ मिलकर एक ढाबे का दरवाजा तोड़ा और वहां सो रहे दो कर्मचारियों के साथ लाठी से बेरहमी से मारपीट की। यही नहीं पूरी घटना का शहर में दहशत फैलाने के लिए अपने साथी से मोबाइल फोन पर वीडियो बनवाया। लाठी से की गई मारपीट में एक कर्मचारी का पैर फ्रेक्चर हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना शहर के आईटीआई रोड स्थित लेबर कोर्ट के पास सिद्धार्थ ढाबे की बताई। पुलिस ने सुभाष नगर निवासी ढाबा संचालक रमेश बंजारा की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया। रिपोर्ट में बताया कि सोमवार रात करीब एक बजे शहर के शिवाजी नगर निवासी सोहनलाल बंजारा और बागडि़या रोड निवासी परमेश्वर बंजारा होटल पर पहुंचे और दहशत फैलाने के लिए जमकर आतंक मचाया। वे बेखौफ लाठी से मारपीट करते रहे और सोशल मीडिया पर इस वीडियो को वायरल करने के लिए मोबाइल फोन पर एक साथी वीडियो बनाता रहा। बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!