
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ रिपोर्टर l मंगलवार को डॉक्टर हनुमान के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे l उन्होंने डॉक्टर हनुमान के दर्शन किये और महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज से आशीर्वाद लिया l उन्होंने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि भगवान का नाम ही है जो हमारे साथ हमेशा रहता है l ईश्वर की प्राप्ति मन से की गई आराधना से होती है ना की आडंबरों से l वर्तमान समय में इसका उल्टा हो रहा है लोगों ने भक्ति में आडंबर की चादर और रखी है l पूजा अर्चना दिखावा हो गया है l यही कारण है के बिना मन के लगातार पूजा अर्चना करने के बाद भी मनुष्य को भगवान की प्राप्ति नहीं हो रही है l अगर मन की दृष्टि से भगवान को याद किया जाए तो उनके दर्शन होते हैं l जैसे दीपक तेल बिना नहीं जल सकता वैसे ही जीवन बिना भक्ति के अधूरा है l मनुष्य को चाहिए कि वह अपने जीवन में सच्चाई दया और करुणा को स्थान दें l तब ईश्वर अपने आप उसकी और आकर्षित होते हैं l जिस पर हम भगवान को सच्चे मन से याद करते हैं वही फल सार्थक है,बाकी सब मिथ्या l 











