
मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान 5 से ज्यादा श्रद्धालु चपेट में आ गए 7



मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा हो गया है. यहां बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे 5 से ज्यादा श्रद्धालुओं के ट्रेन से कटने की सूचना आ रही है. कालका एक्सप्रसे की चपेट में कुछ लोग आ गए. यह श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने के लिए लाइन पार करके चुनार गंगा घाट जा रहे थे रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा
इस दौरान कालका एक्सप्रेस आ गई. तभी अफरा-तफरी मच गई. ट्रेन की चपेट में 5 से ज्यादा श्रद्धालु चपेट में आ गए. इनकी ट्रेन से कटकर मौके पर मौत हो गई. इस मौके पर पहुंचे आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने श्रद्धालुओं के शवों को रेलवे ट्रैक से हटाया. बताया जा रहा है कि ये यात्री गलत दिशा में उतरने से ट्रेन की चपेट में आ गए.मृतक सोनभद्र के थे, जो कि गंगा स्नान के लिए चुनार आए हुए थे।
स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात
यह हादसा उस वक्त हुआ, जब यात्रियों ने ट्रेन से उतरते समय दिशा का ध्यान नहीं रखा और वे ट्रैक पर आ गए. ट्रेन के आते ही वे उसकी चपेट में आ गए. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद पुलिस और रेलवे प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया. इस घटना के बाद स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है. अब दुर्घटना की जांच हो रही है.
घटना का सीएम ने लिया संज्ञान
स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों से रेलवे ट्रैक के पास चलने से बचने की अपील की है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों को राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त. इतना ही नहीं सीएम ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना चुनार रेलवे स्टेशन घटना स्थल पर राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संजीव कुमार गौड़, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा।











