A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बिहार चुनाव 2025 : बिहार चुनाव पहला चरण, 18 जिलों में 121 सीटों पर मुकाबला, ना कोई काम ना कोई ज्यादा, यहां से निकलेगा सता का रास्ता पड़े पूरी डिटेल..

बिहार चुनाव का पहला चरण, 18 जिलों की 121 सीटों पर मुकाबला

* संक्षेप : बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बिहार में पीएम मोदी का कितना असर, ओपिनियन पोल में नीतीश कुमार के लिए खुशखबरी.. पढ़े पूरी खबर..
* खबर विस्तार से..

* बिहार विधानसभा चुनाव 2025 :बिहार में होगी किसकी सरकार? इस सवाल का जवाब 10 दिनों में आने वाला है। हालांकि, सर्वे में राज्य में सत्तारूढ़ NDA को बढ़त के संकेत हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बड़ी भूमिका निभा सकती है। स्टार न्यूज़ बिहार के ओपिनियन पोल के आंकड़े बता रहे हैं कि 60 प्रतिशत से ज्यादा लोग उनके चेहरे पर वोट देना चाहते हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव पहले चरण के लिए प्रचार मंगलवार को समाप्त हो गया।

*स्टार न्यूज़ बिहार के ओपिनियन पोल के अनुसार, 63 फीसदी लोग पीएम मोदी के नाम पर वोट देने के संकेत दे रहे हैं। वहीं, 9 फीसदी लोगों का कहना है कि उन्होंने अब तक तय नहीं किया है कि चुनाव में पीएम मोदी की लोकप्रियता का असर कितना होगा। जबकि, 19 प्रतिशत लोगों ने कोई भी असर पड़ने से इनकार किया है। 8 प्रतिशत लोगों का कहना है कि उनकी लोकप्रियता का कुछ असर पड़ सकता है। 10 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच हुए सर्वे में कुल 73 हजार 287 लोगों से राय ली गई थी।

नीतीश कुमार के पक्ष में ओपिनियन पोल
ओपिनियन पोल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए भी खुशखबरी है। 46 प्रतिशत उत्तरदाताओं के लिए कुमार सीएम के तौर पर पहली पसंद हैं। जबकि, महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव के पक्ष में 15 प्रतिशत उत्तरदाता रहे।

बिहार की 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में 121 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। जबकि, 11 नवंबर को दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा। भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 14 नवंबर को मतगणना होगी। इस दौरान कुल 2 हजार 616 उम्मीदवार चुनावी दांव खेलेंगे। राज्य में सत्तारूढ़ NDA और राष्ट्रीय जनता दल की अगुवाई वाले महागठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है।

पीएम मोदी को एनडीए की बड़ी जीत का भरोसा
पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा कि बिहार की जनता ने यह सुनिश्चित करने का मन बना लिया है कि NDA आगामी विधानसभा चुनावों में पिछले 20 वर्षों के अपने जीत के रिकॉर्ड को तोड़े और राज्य में ‘जंगल राज’ की वापसी न हो। मोदी ने कहा कि बिहार में ‘जंगल राज’ लाने वाले लोगों को आगामी चुनावों में अब तक की सबसे बुरी हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ‘राजकुमार’ पूरे राज्य में घूम रहे हैं और दिल्ली वाले ने तो ‘छठी मैया’ का अपमान भी किया है।

Back to top button
error: Content is protected !!