A2Z सभी खबर सभी जिले की

Sonbhdara news:कार्तिक पूर्णिमा पर जोरमा पहाड़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब

दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, मनोकामनाओं के पूर्ण होने की मान्यता

विंढमगंज सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_: विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़, महुली, जताजुआ और परासपानी गांवों के मध्य स्थित जोरमा पहाड़ी पर कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर लगा वार्षिक मेला बुधवार को हर्ष और श्रद्धा के वातावरण में सम्पन्न हुआ। सुबह से ही श्रद्धालु 133 मीटर ऊँची पहाड़ी पर चढ़कर जोरमा बाबा एवं शिव मंदिर में जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और कथा श्रवण में सम्मिलित होते रहे।IMG 20251105 161019

कैसे शुरू हुआ आस्था का यह केंद्र – एक सच्ची कथा

मुख्य पुजारी राम लखन बियार ने बताया कि सन् 2001 में इस पहाड़ी के नीचे की जमीन पर खेती होती थी, पर जंगली जानवर फसलों को नुकसान पहुँचा देते थे।
कई उपायों के बावजूद जब कुछ काम नहीं आया, तब उन्होंने अपनी सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ पहाड़ी पर जाकर उपस्थित जोरमा बाबा से विनती की— “यदि मेरी फसल को हानि से बचा लो, तो मैं प्रतिदिन यहां आकर आपका जलाभिषेक करूँगा।”कहा जाता है कि उसी वर्ष चमत्कारिक रूप से फसल सुरक्षित रही।
तभी से पुजारी राम लखन बियार ने अपने वचन को निभाते हुए बीते 24 वर्षों से प्रतिदिन पहाड़ी पर चढ़कर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की परंपरा जारी रखी है।उनकी इस आस्था से प्रेरित होकर आसपास के लोगों की मनोकामनाएँ भी यहाँ पूर्ण होती रहीं, और देखते-देखते यह स्थान एक सिद्ध पीठ के रूप में प्रसिद्ध हो गया।
अब कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ स्वतः ही उमड़ पड़ती है।InShot 20251105 191056071

इस वर्ष सुविधाओं में किया गया सुधार

इस वर्ष जोरमा बाबा सेवा समिति एवं भक्तों के सहयोग से पहाड़ी पर चढ़ने के लिए नव-निर्मित सीढ़ियों ने मार्ग को और सुगम बना दिया।विंढमगंज थानाध्यक्ष के निर्देशन में एस.आई. शेष नारायण पांडेय पुलिस टीम के साथ पूरे दिन मेला क्षेत्र में गश्त करते रहे, जिससे श्रद्धालु निश्चिंत होकर दर्शन-पूजन कर सके।मेला में प्रमुख रूप से उपस्थित रहेमुख्य पुजारी राम लखन बियार,उनके पुत्र दिनेश कुमार (श्रद्धालुओं को बाबा के दरबार में दर्शन कराते रहे),लक्ष्मी गुप्ता,रामनारायण शर्मा पूर्व प्रधान,राजेश कुमार रिखी मुनि,डॉ. सरजू गुप्ता,राजेश कुमार यादव
सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!