A2Z सभी खबर सभी जिले की

सपा ने मतदाता सूची पुनरीक्षण पर की बैठक

कार्यकर्ताओं को नाम न कटने देने के लिए जागरूक किया

इटवा में समाजवादी पार्टी (सपा) की विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा इकाई की आवश्यक बैठक बुधवार दोपहर ढाई बजे पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष बबलू खान ने की, जबकि संचालन महासचिव अब्दुल लतीफ ने किया।

जिला महासचिव कमरुज्जमा खान ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) शुरू हो गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया।

खान ने जोर दिया कि सभी मतदाताओं का गणना पत्र भरवाया जाए, ताकि किसी भी मतदाता का नाम सूची से कटने न पाए। उन्होंने संगठन के लोगों से सक्रिय होकर पार्टी के लिए काम करने का आह्वान किया. जिससे संगठन औरपार्टी को मजबूती मिल सके।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल यादव, उपाध्यक्ष बबलू पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष इटवा सुनील यादव, राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा अभिषेक सिंह राजपूत और जिला उपाध्यक्ष युवजन सभा चंद्रशेखर पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में अजय चतुर्वेदी, राधेश्याम मिश्रा, जुगानी मौर्या, झुल्लूर मिश्रा, इनामुल्लाह चौधरी, एजाज शाह और पप्पू चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!