A2Z सभी खबर सभी जिले की

चैनपुर में NDA की विजय संकल्प सभा उमड़ा जनसैलाब

7/11/2025

 

1000627915 100062815 1000627898

एनडीए की विजय संकल्प सभा में गूंजा विकास का नारा, चिराग पासवान ने फोन पर की अपील — “तीर छाप पर करें वोट”

 

कैमूर/चैनपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान को लेकर चैनपुर विधानसभा में चुनावी सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद अब एनडीए गठबंधन ने अपने प्रचार अभियान को और गति दे दी है। इसी क्रम में मंगलवार को चैनपुर प्रखंड के भगवानपुर हाई स्कूल मैदान में एनडीए प्रत्याशी एवं जेडीयू उम्मीदवार मोहम्मद जामा ख़ान के समर्थन में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।

 

सभा में उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी और यूपी जेडीयू की उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि चैनपुर में विकास की जो रफ़्तार शुरू हुई है, उसे जारी रखने के लिए “तीर छाप” पर वोट करना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद जामा ख़ान ने अपने कार्यकाल में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिसका लाभ जनता को मिला है।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान थे। हालांकि, तकनीकी कारणों से वे सभा स्थल तक नहीं पहुंच सके, लेकिन उन्होंने मोबाइल फोन के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। चिराग पासवान ने जनता से अपील की कि एनडीए गठबंधन को मज़बूत करने के लिए और विकास की निरंतरता बनाए रखने हेतु जेडीयू प्रत्याशी मोहम्मद जामा ख़ान को भारी मतों से विजयी बनाएं।

 

सभा में स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी भीड़ देखने को मिली। मंच से एनडीए नेताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि बिहार में स्थिर सरकार और विकास की राह पर आगे बढ़ने का एक ही रास्ता है — एनडीए का साथ और तीर छाप का समर्थन।

 

सभा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Back to top button
error: Content is protected !!