A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

अवैध हथियारों सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

IMG 20251107 WA0095 1सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा तथा नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया अजय कुमार सनकत के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अवैध हथियारों सहित 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी आपराधिक घटना को होने से पूर्व ही रोकने में सफलता प्राप्त की गई है। थाना सिविल लाइन को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरटीओ रोड मोड़ के पास जंगल में कुछ व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान 04 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया जिनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए गए। आरोपियों की गिरफ्तारी से संभावित गंभीर आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सका। गिरफ्तार आरोपी , देवेन्द्र राय पिता दिनेश राय, उम्र 18 वर्ष, निवासी बी.एस. जैन बगीचा के सामने वाली गली, राजीव नगर वार्ड, थाना मकरोनिया, जिला सागर,अन्नू उर्फ अनुराग पवार पिता अशोक पवार, उम्र 19 वर्ष, निवासी लक्ष्मीपुरा वार्ड, थाना कोतवाली, जिला सागर, नीलेश पटैल पिता देवेंद्र पटैल, उम्र 26 वर्ष, निवासी धर्माश्री आवासीय कॉलोनी, ब्लॉक A-1, थाना मोतीनगर, जिला सागर,सूरज अहिरवार पिता हेमराज अहिरवार, उम्र 23 वर्ष, निवासी आवासीय कॉलोनी, बाघराज वार्ड, थाना मोतीनगर, जिला सागर,कार्यवाही में प्रमुख भूमिका, निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक सतीश बेन (1290), प्रधान आरक्षक के.के. दुबे (1077), आरक्षक अंशुल (467), आरक्षक राम सिंह (330), आरक्षक विपिन (1212), आरक्षक आशीष तिवारी (551) एवं आरक्षक कपिल देव (1568) की विशेष भूमिका रही। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध विधिसंगत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!