A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

घर में चोरी की वारदात का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

IMG 20251107 171943सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *थाना रहली क्षेत्र में हुई सोने के आभूषण चोरी की घटना का खुलासा करते हुए रहली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया आभूषण एवं नगदी बरामद कर एक महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है।पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को संपत्ति संबंधी अपराधों में गंभीरता से कार्यवाही कर आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तारी एवं संपत्ति बरामदगी की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है इसी क्रम में फरियादिया चम्पादेवी पति सोहनलाल गुप्ता उम्र 75 वर्ष निवासी वार्ड नं. 5 रामनगरी, रहली द्वारा थाना रहली में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई कि उनके घर के अंदर रखी अलमारी के पास स्टील की प्लेट में रखे सोने के दो वल्ला (करीब 3 ग्राम, मूल्य लगभग 30,000/- रुपये) तथा स्टील के डिब्बे में रखे 2,000/- रुपये अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 708/25 धारा 305(ए), 331(4) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी की तलाश एवं निगरानी की गई। मुखबिर की सूचना पर आरोपी रामक्रेश पिता रामजी अहिरवार उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नं. 5 रामनगरी रहली को पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपी से चोरी गया आभूषण बरामद कर अग्रिम कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। खुलासा एवं कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा, एवं एस.डी.ओ.पी. रहली प्रकाश मिश्रा के निर्देशन में प्राप्त की गई। प्रकरण के खुलासे में:
थाना प्रभारी रहली उनि. सुनील शर्मा,प्रआर 19 विनोद,आरक्षक जितेन्द्र प्यासी (1542) आरक्षक राहुल (1845),आरक्षक मनोज,(1626),आरक्षक सुनील दुबे (1682)की विशेष भूमिका रही

Back to top button
error: Content is protected !!